Header Ads

Header ADS

यह देश वह देश है जंहा माताएं भगवान को गोदी में खिलाती हैं I हमारे देश का नाम राजा भरत के नाम पर पड़ा जो राजा दुष्यंत और रानी शंकुन्तला के पुत्र थे I इसका प्राचीन नाम आर्यावर्त है I अंग्रेजों ने इसे इंडिया नाम दिया I भारत एक विशाल देश है I कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा देश एक है I विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं I हरिद्वार, काशी, मथुरा, द्वारिका आदि अनेक तीर्थस्थल हैं I हमारे देश कि राजधानी दिल्ली है I भारत एक कृषि प्रधान देश है I इसे त्योहारों का देश भी कहा जाता है I भारत का मुख्य त्योहार दीपावली है I इस त्योहार को भगवान राम के अयोध्या आने की ख़ुशी में मनाया जाता है I भारत में कई प्रकार कि फसलें उगती हैं I अन्न कि दृष्टि से हमारा देश आत्म-निर्भर है I अंग्रेजों ने हमारे देश पर लगभग 200 साल राज किया और हमारे देश का बहुत शोषण किया I हमारे देश को आजादी 15 अगस्त 1947 में मिली I हमारा देश पहले सोने कि चिड़िया कहलाता था I आजादी मिलने के बाद भारत ने कई क्षत्रों में बहुत उन्नति की I भारत महापुरषों कि कर्मस्थली रहा है I भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, गुरु नानक जी आदि इसी देश में हुए हैं I आज भारत मैं लोकतंत्र हैI यह एक धर्म-निरपेक्ष देश है और संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं I तिरंगा हमारे देश कर राष्ट्रीय ध्वज है I

No comments

Powered by Blogger.